गैंगस्टर रवि बालाचौरिया के गिरोह का भंडाफोड़...हथियार, गोला-बारूद और हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार
चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने शनिवार को दावा किया कि उसने मादक पदार्थ संबंधी अपराध से जुड़े एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है जिसे गैंगस्टर रवि बालाचौरिया चलाता था और इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उसने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से हथियार और गोला बारूद के साथ-साथ करीब एक किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई है।
पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने ट्वीट किया, ‘‘एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए शहीद भगत सिंह नगर की पुलिस ने मादक पदार्थ संबंधी संगठित अपराध के गिरोह का भंडाफोड़ किया है जिसका संचालन गैंगस्टर रवि बालाचौरिया कर रहा था। गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से 1.20 किलोग्राम हेरोइन, तीन पिस्तौल, 260 जिंदा कारतूस और 1.40 लाख रुपये की नकदी बरामद की गई है।’’ उन्होंने बताया, ‘‘मामले की जांच की जा रही है और उनके संबंधों का पता लगाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- मणिपुर ‘यौन उत्पीड़न’ मामला: अब सीबीआई करेगी मामले की जांच
