रामपुर में ताजिया के जुलूस के दौरान फायरिंग, मची भगदड़ में पांच घायल...जानिए गोली चलने की वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मारपीट में प्रधान के भाई सहित पांच लोग घायल, मची चीख पुकार,  सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस, घायलों को भर्ती कराया

रामपुर में ताजिया के जुलूस के दौरान फायरिंग, पांच घायल, मची भगदड़, जानिए गोली चलने की वजह

रामपुर, अमृत विचार। ताजिया के जुलूस के दौरान रंजिश के चलते दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। आरोप है, एक पक्ष के लोगों ने प्रधान पक्ष के लोगों के ऊपर गोली चला दी। गोली लगने से प्रधान के भाई सहित पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। उनका उपचार चल रहा है।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी प्रधान जाकिर का पास के ही रहने वाले कुछ लोगों से विवाद चला आ रहा है। शनिवार दोपहर करीब दो बजे गांव से ताजिया का जुलूस निकल रहा था। प्रधान जाकिर का कहना है, इस दौरान आरोपियों ने मारपीट करते हुए गाली गलौच कर दी। विरोध करने पर तमंचों से फायरिंग कर दी। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गोली चलने के दौरान प्रधान का भाई नईम, फुरकान, इमरान, इस्लाम और बाबू छर्रे लगने से घायल हो गए।

सूचना मिलने के बाद पुलिस आ गई। उसके बाद घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उनका उपचार चल रहा है। बाद में प्रधान पक्ष की ओर से अस्पताल में लोगों का तांता लगना शुरू हो गया। अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

15 दिन पहले प्रधान और दूसरे पक्ष के लोगों ने विवाद हो गया था। उस समय कई लोगों पर कार्रवाई कर दी थी। उसके बाद शनिवार को फिर से लड़ गए। इस मामले में तहरीर आने के बाद कार्रवाई होगी। - शरद पवार, सिविल लाइन इंस्पेक्टर।

कुछ दिन पहले मेरे भाई का दूसरे पक्ष के एक युवक से विवाद हो गया था। दोनों के बीच मामले को शांत करा दिया था। आज जैसे ही ताजिया का जुलूस आगे बढ़ा तो दूसरे पक्ष के लोगों ने एकदम फायरिंग कर दी। जिसमें भाई सहित पांच लोग घायल हो गए। पुलिस को तहरीर दी जा रही है। - जाकिर, प्रधान।

संबंधित समाचार