रुद्रपुर: लाखों ठगी के मास्टरमाइंड से पुलिस ने की पूछताछ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बी-वारंट पर तिहाड़ जेल लाई साइबर पुलिस

आरोपी से पूछताछ में मिले कई अहम सुराग

रुद्रपुर, अमृत विचार। प्लांट हेड से लाखों की ठगी करने के प्रकरण में साइबर थाना पुलिस ने ठगी गैंग के मुख्य सरगना को बी वारंट पर लगाकर कई घंटे पूछताछ की है। जिसमें साइबर पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। इसके बाद कई राज्यों की पुलिस से संपर्क कर पूरे नेटवर्क की कुंडली खंगाली जा रही है। 

बताते चलें कि कुछ माह पहले ओमेक्स पॉश कॉलोनी निवासी एवं सिडकुल की टीवीएस श्रीचक्रा कंपनी के प्लांट हेड राजेंद्र कुमार से कॉलर ने बीमा पॉलिसियों को बंद कर उसे दोबारा शुरू करने और अधिक मुनाफा देने का झांसा देकर 36 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया था। 

शुक्रवार को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने दिल्ली जाकर न्यायालय से बी वारंट के तहत मुख्य सरगना सोनू कुमार को तिहाड़ जेल से पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की। जिसमें टीम को कई अहम सुराग मिले हैं। साइबर क्राइम थाना प्रभारी ललित मोहन जोशी ने बताया कि पहले आरोपी से हुई पूछताछ के बाद सोनू कुमार और राहुल सोनी का नाम सामने आया था, चूंकि दोनों आरोपी एक करोड़ की ठगी मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं।

जिसके बाद मुख्य सरगना सोनू कुमार से पूछताछ के बाद अब तीसरे आरोपी को बी वारंट पर लाने की तैयारी की जाएगी। पूछताछ में पता चला है कि पूरे गैंग ने बिहार, एनसीआर, छतीशगढ़ सहित कई प्रदेशों में ठगी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। जिसके बाद अन्य प्रदेशों की पुलिस से संपर्क किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: रामनगर: देश में बाघों की संख्या के मामले में उत्तराखंड तीसरी पायदान पर
 

संबंधित समाचार