हल्द्वानी: मुफ्तखोर ने पुलिस से शिकायत करने पर की मारपीट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। मुफ्त में सामान न देने और पुलिस से शिकायत करने पर युवक ने एसटीएच के वॉर्ड ब्वॉय की पिटाई कर दी। जिससे उसके कान का पर्दा फट गया। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
 

कोतवाली की मेडिकल चौकी पुलिस को दी तहरीर में डहरिया निवासी जीवन चन्द्र भट्ट पुत्र स्व. धर्मानन्द भट्ट ने कहा कि वो एसटीएच में वॉर्ड ब्वॉय की नौकरी करता है और पत्नी के नाम से एसटीएच के पास चाय का ठेला है, जिसे हीरा बल्लभ भट्ट चलाते हैं। आरोप है कि सोनू शर्मा नाम का व्यक्ति अपने लड़कों के साथ दुकान पर आता है और दुकान से अंडे, पानी की बोतल और गिलास जबरदस्ती उठाकर ले जाता है।

पैसे मांगने पर धमकी देता है कि ठेला लगाना है तो हमारी इजाजत लेनी होगी। जीवन ने कहा है कि बीती 25 जुलाई की शाम वह चाय पीने के लिए ठेले पर पहुंचा। उसी समय पहुंचे सोनू ने जीवन से गाली-गलौज शुरू कर दी और कहा कि तूने संजू के खिलाफ पुलिस चौकी में कैसे शिकायत कर दी।

 आरोप लगाया कि सोनू ने उसका एक हाथ पकड़कर थप्पड़ बरसाने शुरू कर दिए। जिससे उसके बाये कान से सुनाई देना बंद हो गया। जीवन के मुताबिक चिकित्सकों ने कान का परदा और अंदरुनी नसें फटने की पुष्टि की है। 

संबंधित समाचार