हल्द्वानी: ट्रैक्टर चालक पर युवक की मौत का इल्जाम, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

घटना स्थल पर मौजूद लोगों के कहे मुताबिक आरोपी बना चालक

कोतवाली पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर दर्ज की रिपोर्ट

हल्द्वानी, अमृत विचार। पांच दिन पूर्व सड़क हादसे में युवक की मौत का इल्जाम ट्रैक्टर चालक पर लगा है और मृतक के भाई की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

मेडिकल चौकी पुलिस को सौंपी तहरीर में मृतक के भाई नूरी मस्जिद इंद्रानगर निवासी अनीस अहमद पुत्र रईस अहमद ने कहा कि बीती 24 जुलाई को उसका भाई मोईन बाइक से अपने काम पर जा रहा था। अनीस को अपने छोटे भाई के दोस्त जावेद से सूचना मिली कि मोईन का एफटीआई रोड पर एक्सीडेंट हो गया है।

अनीस मौके पर पहुंचा तो मोईन अचेत व लहूलुहान हालत में एक सीवर टैंकर ट्रैक्टर संख्या यूके 04जेड 9958 के नीचे पड़ा था। वहीं मौजूद लोगों ने अनीस को बताया कि ट्रैक्टर वाला लहराते हुए तेजी से ट्रेक्टर चला रहा था, जिसके नीचे आकर मोईन कुचल गया। हालांकि घटना के रोज अपुष्ट यह तथ्य भी सामने आया था कि मोईन की मौत डंपर की टक्कर से हुई थी। 

यह भी पढ़ें: रुद्रपुर: यूएस नगर की 2387 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को जल्द मिलेंगे मोबाइल फोन
 

संबंधित समाचार