हल्द्वानी: टुकटुक चालक को पीटा, कनपटी पर लगाया तमंचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। मुखानी थाने पहुंचे एक टुकटुक चालक ने मेडिकल स्टोर संचालक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जगदंबा बैंक्वेट हॉल मुखानी रोड निवासी राजेंद्र सिंह बोहरा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह टुकटुक चालक है और सवारी लेकर मुखानी से दमुवाढूंगा की ओर जा रहा था।

मुखानी चौराहे पर एक सवारी के हाथ देने पर वह रुका। तभी एक मेडिकल स्टोर संचालक ने उसके टुकटुक के आगे अपनी बाइक लगा दी और बिना वजह थप्पड़ जड़ दिए।

वजह पूछने पर लोहे की रॉड से हमला किया और कनपटी पर तमंचा लगा दिया। वह किसी तरह भागा तो उसके साथियों ने उसे रोक लिया और दोबारा पीटा। आरोप है कि आरोपियों ने टुकटुक की चाबी छीन ली और उसे आग लगाने की भी कोशिश की।

संबंधित समाचार