बरेली: सीसीटीवी कैमरे उधार लेकर नहीं दिए 18.57 लाख, रिपोर्ट दर्ज
बरेली, अमृत विचार। संजयनगर निवासी मनमोहन सिंह ने कोर्ट के आदेश पर थाना बारादरी में 850 कटरा चांद खां के रहने वाले आशीष सक्सेना के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मनमोहन ने बताया कि उनकी सिंह इलेक्ट्रानिक्स के नाम से फर्म है। इसके साथ ही वह सीसीटीवी कैमरों के डिस्ट्रीब्यूटर भी हैं। उनसे आशीष सक्सेना ने कई बार में 18 लाख 51 हजार 767 रुपये के कैमरे खरीदे और रुपये उधार कर दिए। मांगने पर आशीष रुपये नहीं दे रहा है।
यह भी पढ़ें- बरेली: सम्मान निधि से वंचित 56 हजार किसानों को मिला योजना का लाभ, खातों में जल्द पहुंचेगी धनराशि
