Bhojpuri : रिलीज हुआ अक्षरा सिंह का शिवभक्ति गीत 'अक्षरा बम’, भोलेनाथ की भक्ति में डूबी दिखीं एक्ट्रेस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री-गायिका अक्षरा सिंह का शिवभक्ति गीत 'अक्षरा बम’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज हो गया है। अक्षरा सिंह हर साल सावन के महीने में भोलेबाबा का स्पेशल भजन रिलीज करती हैं। हर बार की तरह इस बार भी अक्षरा भोलेनाथ पर फिल्माया गया गाना 'अक्षरा बम’ लेकर आई हैं। इस गाने को खुद अक्षरा ने गाया है।

इस गाने की शुरुआत मे अक्षरा भोले बाबा को फूल चढ़ाती और जल ढ़ारती है। इसके बाद अपनी सखियों से कहती हैं कि बाबा के मंदिर बा डियरा बार आईनी हैं... डियरा बार आईनी हैं... हमता चढ़ते सावन जाके जल बा ढार आईनी हैं...। अक्षरा सिंह ने कहा कि सावन, बाबा भोलेनाथ और भोजपुरी संगीत का अटूट रिश्ता शुरु हो जाता है। हर साल सावन के महीने में बाबा की महिमा से भरपूर गाने रिलीज होते हैं। मैंने भी कई गाने गाए हैं।

अक्षरा ने कहा कि 'अक्षरा बम' एक बेहतरीन गाना है। सावन में चारों ओर शिव के जयकारों की गूंज है और प्रकृति और समस्त संसार शिव भक्ति में डूबा है। ऐसे में इस गाने से आप भी शिव जी को प्रसन्न कर सकते हैं।वहीं निर्माता रत्नकार कुमार ने कहा कि अक्षरा सिंह इंडस्ट्री की बेहतरीन सिंगर के साथ बहुत ही अच्छी अदाकार भी है। वही उनका ये गाना उनके नाम से भी मैच करता है अक्षरा बम। गाना बहुत ही सुंदर बना है जो दर्शकों को पसंद आ रहा है।

'अक्षरा बम’ के लिरिक्स मनोज मतलबी ने लिखे है। इसका म्यूजिक शिशिर पांडे ने दिया है। इसका निर्माण निर्माता रत्नकार कुमार ने किया है। अक्षरा बम का निर्देशन रवि पंडित ने किया हैं। इसकी कोरियोग्राफर विशाल गुप्ता, एडिट दीपक पंडित और डीआई रोहित ने किया है।

ये भी पढ़ें : Lata Mangeshkar Memories : लंदन का ऐतिहासिक रॉयल अल्बर्ट हॉल फिर लता मंगेशकर के गीतों से गूंजा 

 

संबंधित समाचार