VIRAL VIDEO: भारी बारिश के बीच घर से बाहर निकला युवक, अचानक गिरी आसमानी बिजली, देखें खौफनाक मंजर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हैदराबाद। इन दिनों देश के कई राज्यों में तेज बारिश हो रही है। वहीं हैदराबाद में हो रही तेज बारिश की वजह से हालात चिंताजनक हो गए हैं। कई इलाकों में पानी भर गया है। कुछ जगहों से पेड़ गिरने की भी घटनाएं सामने आई हैं। वहीं भारी बारिश के चलते आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी पैदा हो गया है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल रहा है, जिसमें आकाशीय बिजली का खौफनाक रूप देखने को मिला है। इस आसमानी बिजली का दंश इतना भयावह था कि एक शख्स की जान बाल-बाल बच गई। 

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि भारी बारिश हो रही है और ऐसे में एक युवक किसी काम से घर से बाहर निकल जाता है। जैसे ही वो अपना काम करके वापस लौटता है, अचानक आकाशीय बिजली का कहर टूट पड़ता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि आसमानी बिजली का विस्फोट कितना विनाशकारी था। अगर लड़का सही समय पर वहां से नहीं निकला होता तो उसकी जान भी जा सकती थी।  

बता दें आकाशीय बिजली ऐसे वक्त पर गिरी, जब वहां उस लड़के के अलावा और कोई भी मौजूद नहीं था। ऐसे में लड़के की जान पर कोई आंच नहीं आई, हालांकि बिजली गिरने से विद्युत उपकरण जरूर क्षतिग्रस्त हो गए। आकाशीय बिजली गिरने का यह भयानक मंजर पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। 

 

ये भी पढे़ं- आखिर रिश्ते में क्यों मिलता है धोखा? यहां जानें वजह