Farrukhabad News: पिता-पुत्र के शव मिलने पर परिजनों का हंगामा, दोहरे हत्याकांड में मृत आश्रितों को 50 लाख मिलेंगे
फर्रुखाबाद में पिता-पुत्र के शव मिलने पर परिजनों ने हंगामा किया।
फर्रुखाबाद में पिता-पुत्र के शव मिलने पर परिजनों ने हंगामा किया। वहीं, दोहरे हत्याकांड में मृत आश्रितों को 50 लाख मिलेंगे। इसके साथ ही दस दिन में शस्त्र लाइसेंस जारी होंगे।
फर्रुखाबाद, अमृत विचार। फतेहगढ की सरह चौकी क्षेत्र में हुई पिता पुत्र की हत्या के मामले मृतक आश्रितों को 50 लाख का मुआवजा दिलाया जाएगा। दस दिन के अंदर शस्त्र लाइसेंस दे दिया जाएगा। यह भरोसा पीड़ित पक्ष को रविवार को जिलाधिकारी संजय सिंह ने दिया। मृतक आश्रित त्रिपुरारी शुक्ला अपने परिजनों के साथ डीएम की ड्यूटी पर पहुंचा।जहां उसने शिकायत दर्ज कराई कि पुलिस उसके भाई व पिता का शव नहीं दे रही है। इससे पहले डीएम आवास के बाहर पीड़ित पक्ष और सीओ अमृतपुर के बीच शव न देने को लेकर तीखी झड़प भी हुई।
कोतवाली फतेहगढ़ के गांव सरह में हुए दोहरे हत्याकांड के परिजन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिल कर अपनी शिकायत दर्ज करा चुके हैं। घटनाक्रम के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव सरह में 23 जुलाई को दबंगों ने चौकी के निकट ब्रजनंदन शुक्लाऔर उसके बेटे चंदन शुक्ला पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर कर घायल कर दिया था। ब्रजनन्दन की घटना के दिन ही मौत हो गई थी। पिता की मौत के 6 दिन बाद घायल बेटे चंदन ने लखनऊ में दम तोड़ दिया था।
मृतक के परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए पिता-पुत्र का शव नहीं दिया गया। मृतक चंदन के भाई त्रपुरारी का कहना है कि वह अंतिम संस्कार करने के लिए शव लेने के लिए दो दिन से भटक रहा है। उसके भाई का शव नहीं मिल रहा है। मृतक के परिजनों ने डीएम कार्यालय पहुंच जमकर हंगामा किया।
इस दौरान डीएम कार्यालय के बाहर सीओ अमृतपुर से जम कर कहा सुनी हुई। जिलाधिकारी संजय सिंह ने मृतक आश्रित त्रिपुरारी को भरोसा दिया कि आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों को 50 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी। दस दिन में शस्त्र लाइसेंस जारी किए जाएंगे। मृत आश्रित त्रिपुरारी ने आरोप लगाया कि पुलिस पूरे परिवार और रिश्तेदारों पर दबाब बना रही है।
सीओ सिटी प्रदीप कुमार ने बताया कि रात में इन लोगों शव दिए जाते रहे ।इन लोगों ने रिसीव नहीं किये। शव अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट गंगातट पांचाल घाट भेज दिए गए हैं। अगर यह लोग लिख कर देते है कि शव मिलने के बाद शांति व्यवस्था को खतरा नहीं पहुंचाएंगे तो शव इन्हें दे दिए जाएंगे।
