सोनभद्र में एलआईसी एजेंट ने फंदा लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में भारतीय जीवन बीमा (एलआईसी) एजेंट ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि महुआँव कला निवासी संजय धर दुबे (45) इमिरती कॉलोनी में पत्नी और बच्चों के साथ किराए के घर में रह कर बीमा कम्पनी में बतौर एजेंट काम करते थे।

शनिवार रात वह खाना खाकर सोने चले गए थे और आज सुबह जब पत्नी की नींद खुली तो उन्होंने पति का शव साड़ी के फंदे के सहारे छत के पंखे के सहारे लटका देखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया की मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त की अम्बेडकर प्रतिमा, तनाव, फोर्स तैनात

संबंधित समाचार