FIFA Women's World Cup : इतिहास में ग्रुप चरण में बाहर होने वाला पहला मेजबान देश बना न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया पर भी मंडरा रहा खतरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

डुनेडिन। न्यूजीलैंड रविवार को यहां ग्रुप मुकाबले में स्विट्जरलैंड से गोलरहित ड्रा खेलकर महिला फुटबॉल विश्व कप से बाहर हो गया जिससे वह टूर्नामेंट के इतिहास में ग्रुप चरण में बाहर होने वाला पहला मेजबान देश बन गया। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया विश्व कप के सह मेजबान हैं।

ऑस्ट्रेलिया को भी कनाडा के खिलाफ सोमवार को होने वाले मुकाबले में जीत दर्ज करनी होगी, वर्ना उस पर भी शुरुआती दौर में ही टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। स्विट्जरलैंड की टीम ने अंतिम 16 राउंड के लिए क्वालीफाई कर लिया, जिसने नार्वे के खिलाफ भी गोलरहित ड्रा खेला था। उसने न्यूजीलैंड के खिलाफ ड्रा के बाद ग्रुप में पहला स्थान हासिल किया।

स्विट्जरलैंड की टीम ग्रुप ए से राउंड 16 में पहुंचने वाली दो टीम में से एक बनी और वह दूसरी बार नॉकआउट दौर में पहुंची है। इससे पहले 2015 महिला विश्व कप में उसने नॉकआउट में जगह बनायी थी। अब उसका सामना ग्रुप सी में से स्पेन या जापान से होगा क्योंकि सोमवार को दोनों टीमों के बीच मुकाबले से उसके ग्रुप के शीर्ष दो स्थान तय होंगे।

 

ये भी पढ़ें: FIFA Women World Cup : नोहेला बेनजिना ने वर्ल्ड कप में हिजाब पहनकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली मोरक्को की पहली महिला खिलाड़ी बनीं 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता