पृथ्वी की ओर 71 साल बाद आ रही 'फिर वही मुसीबत'!, उगल रहा बर्फ और गैसें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

30 किलोमीटर के व्यास वाला धूमकेतु धरती के पास से निकलने वाला है। इस धूमकेतु का नाम है 12P/Pons-Brooks (12P) बताया जा रहा है। दरअसल, यह एक क्रायोवॉल्कैनिक धूमकेतु है। इस का मतलब होता है।

ठंडे ज्वालामुखी वाला धूमकेतु, इसके ज्वालामुखी से आग नहीं बल्कि बर्फ निकलती है। इसे coma भी कहते हैं। जानकारी के अनुसार  12P धूमकेतु के केंद्र में अन्य धूमकेतुओं की तरह सामान्य पत्थर नहीं हैं। इसके अंदर मौजूद बर्फ, धूल और गैस का मैग्मा लगातार फट रहा है। जो इसकी सतह पर पड़ी दरारों की वजह से बाहर निकलते रहते हैं।

बताया जा रहा है कि  20 जुलाई को कई एस्ट्रोनॉमर्स ने इसमें विस्फोट देखा था। जो इसकी सामान्य रोशनी से 100 गुना ज्यादा थी। बर्फीले विस्फोट की वजह से इस आकार लगातार बदल रहा है।  ये सूरज का एक चक्कर 71 साल में लगाता है। इस के बाद यह धूमकेतु 71 साल बाद दिखेगा। यह धरती के बेहद नजदीक 21 अप्रैल से  2 जून 2024 के बीच रहेगा। 

ये भी पढ़ें- अपना घर छोड़कर दूसरे मकान में रहने को मजबूर हुए सीमा-सचिन, न बचा राशन और न बचे पैसे, पिता ने बताया अपना दर्द

 

संबंधित समाचार