काशीपुर: गोदाम से लाखों का सामान चोरी,अस्त-व्यस्त हालत देख कर उड़े मालिक के होश
काशीपुर, अमृत विचार। अज्ञात चोरों ने गोदाम में घुसकर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने गोदाम स्वामी की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला खालसा कटोराताल निवासी एजाज नवी ने बांसफोड़ान चौकी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका मोहल्ला किला बाजार में गोदाम है। रविवार सुबह करीब 10:30 बजे वह अपने गोदाम पर पहुंचा तो देखा कि सारा सामान अस्त व्यस्त पड़ा था।
संदेह होने पर उसने गोदाम को चेक किया तो देखा कि दूसरी मंजिल का दरवाजा टूटा हुआ था। गोदाम से दो इनवर्टर, तीन स्टेबलाइजर, एक एलईडी, दो वॉल फैन, लोहे का दरवाजा, डीवीआर बॉक्स तथा फर्म के नाम के तीन बंडल कैरिंग बैग गायब थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
