मुरादाबाद: रिटायर्ड बैंककर्मी से 11 हजार की ठगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। मझोला थाना क्षेत्र के में शातिर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंककर्मी को निशाना बना लिया और गुगलपे एप के मध्यम से उसके खाते से हजारों की नकदी उड़ा दी। पीड़ित ने मझोला थाने में तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच करना शुरू कर दी है। …

मुरादाबाद,अमृत विचार। मझोला थाना क्षेत्र के में शातिर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंककर्मी को निशाना बना लिया और गुगलपे एप के मध्यम से उसके खाते से हजारों की नकदी उड़ा दी। पीड़ित ने मझोला थाने में तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच करना शुरू कर दी है।

थाना मझोला क्षेत्र के लाइनपार कृष्णापुरी निवासी प्रेमचंद एसबीआई के रिटायर्ड कर्मचारी हैं। उनका खाता एसबीआई की केजीके कॉलेज शाखा में है। पुलिस को दी गई तहरीर प्रेमचंद ने बताया कि बीती 25 जुलाई को उन्होंने अपने उसी खाते से 11 हजार रुपये की जीवन बीमा की किश्त फोन पे के माध्यम से जमा की थी। जब अगले दिन तक यह ट्रांजेक्शन पूरा नहीं हुआ तो प्रेमचंद ने गूगलपे ऐप के कस्टर केयर का नंबर तलाश कर उसे कॉल की।

ठीक से बात न होने पर थोड़ी देर में दूसरे नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले युवक ने गुगलपे एप माध्यम से रकम वापस करने के बहाने दो बार में 74 हजार 492 रुपये एक पेटीएम खाते में जमा करा लिए। जब थोड़ी देर बाद प्रेमचंद के पास खाते से रकम कटने का मैसेज आया तो उन्हें ठगी होने की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने तुरंत ही इसकी जानकारी साइबर सेल को दी। इसके बाद उन्होंने ठगी की शिकायत मझोला थाने में भी दी। मामले में जानकारी देते हुए थाना मझोला इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि रिटार्यड बैंककर्मी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार