हल्द्वानी: प्राइवेट टैंकरों की हड़ताल समाप्त, कल से करेंगे जलापूर्ति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार।  हड़ताल पर गए प्राइवेट टैंकर ठेकेदारों को सोमवार को जल संस्थान के अधिशासी अभियंता रविशंकर लौशाली ने वार्ता के लिए बुलाया था। दो साल के बकाए भुगतान को लेकर रविशंकर लौशाली से ठेकेदारों की वार्ता हुई।  टैंकर ठेकेदारों की अधिशासी अभियंता के साथ शांतिपूर्वक वार्ता हुई और समस्या के समाधान पर चर्चा हुई।

 विभाग की तरफ से टैंकर ठेकेदारों को लिखित रूप में 25 अगस्त तक का समय दिया गया है। इस पर टैंकर ठेकेदारों ने कहा कि वह मंगलवार से काम पर वापस लौटेंगे लेकिन 25 अगस्त तक भुगतान न होने पर 26 अगस्त से फिर से हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे और पेयजल आपूर्ति ठप होने पर विभाग जिम्मेदार होगा। इस मौके पर बसंत ट्रेडर्स, जांगी इंटरप्राइजेज, गजानन ट्रेडर्स, गुरु गोरखनाथ ट्रेडर्स सहित सभी फर्मों के ठेकेदार मौजूद रहे।

संबंधित समाचार