मुरादाबाद: एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, जच्चा-बच्चा स्वस्थ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। समय पर अस्पताल न पहुंच पाने के कारण महिला ने एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दे दिया। एंबुलेंस कर्मियों व परिवार की महिलाओं की मदद से एंबुलेंस में प्रसव हो गया। उसके बाद बच्चा व जच्चा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया गया। यहां दोनों को भर्ती कर लिया गया है। डिलारी …

मुरादाबाद,अमृत विचार। समय पर अस्पताल न पहुंच पाने के कारण महिला ने एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दे दिया। एंबुलेंस कर्मियों व परिवार की महिलाओं की मदद से एंबुलेंस में प्रसव हो गया। उसके बाद बच्चा व जच्चा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया गया। यहां दोनों को भर्ती कर लिया गया है।

डिलारी के मुस्तफापुर बडेरा निवासी असगर अली की पत्नी फरजाना बेगम को शनिवार देर रात से ही प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। एंबुलेंस मीडिया प्रभारी जितेंद्र सिसौदिया ने बताया कि तड़के 102 नंबर एंबुलेंस के लिए कॉल आई। फौरन ईएमटी महिपाल सिंह व पायलट रजत कुमार सिंह एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। महिला की हालत बिगड़ती जा रही थी, लिहाजा फौरन उसे एंबुलेंस से अस्पताल लेकर आने लगे। यहां भोजपुर स्वास्थ्य केंद्र से दो किमी पहले ही सुबह तड़के चार बजे महिला का प्रसव हो गया। महिला व नवजात शिशु सुरक्षित थे। उन्हें स्वास्थ्य केंद्र भोजपुर में भर्ती कराया दिया गया।

स्त्री रोग विशेषज्ञ डा कल्पना बताती हैं कि समय पर गर्भवती का अस्पताल न पहुंच पाना बेहद खतरनाक होता है। डाक्टर के बगैर प्रसव होने से जच्चा व बच्चा दोनों की सेहत पर खतरा बना रहता है। प्रसव के वक्त काफी सावधानियां जरूरी होती हैं। इमरजेंसी के वक्त इसका ख्याल कर सुरक्षित प्रसव करपाना सराहनीय कार्य है।

संबंधित समाचार