प्रयागराज : दो लोगों ने फंदा लगाकर दी जान, अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुई घटना
प्रयागराज, अमृत विचार। दो अलग अलग थाना क्षेत्र में सोमवार को दो व्यक्तियों ने खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। घटना की जांच में पुलिस जुटी हुयी है। फिलहाल दोनो मामलो में खुदकुशी का कारण स्पष्ट नही हो सका है।
जानकारी के मुताबिक पहली घटना अतरसुईया थाना अंतर्गत रानीमंडी मोहल्ले की है। जहां किराये के मकान में रहने वाले प्रवीण श्रीवास्तव अपनी पत्नी और दो बच्चो के साथ रहते थे। वह अपने साढ़ू के साथ बैटरी का कारोबार करते थे। रविवार को रात में परिवार के साथ खाना खा कर सभी सो गये। एक बेटा दिल्ली गया हुआ था। देर रात दूसरे कमरे में जाकर चादर का फंदा बनाकर फंखे से लटककर खुदकुशी कर ली। सुबह 6 बजे जब बेटा दिल्ली से लौटा और कमरा खुलवाने का प्रयास किया तो कमरा अंदर से बंद था। किसी तरह से बेटे ने खिड़की से झांक कर देखा तो अंदर का दृश्य देखकर आवाक रह गया। बेटे ने शोर मचाया तो लोगो की भीड़ जुट गयी। सूचना पर पहुंची अतरसुईया पुलिस ने शव को कमरे के बाहर निकाला और फील्ड यूनिट टीम को सूचना कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की जांचनकर रही है।
दूसरी घटना करैली हिन्दू चौराहा थाना अंतर्गत करैला बाग़ की है। जहां संजय हेला पुत्र शनि हेला 17 वर्ष ने घर की दरवाजे के ऊपर लगी ग्रिल मे चुनरी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। घटना के वक्त घर मे कोई भी नही था। वापस जब भाई लौटे तो देखा की छोटा भाई संजय फंदे से झूल रहा था। भाइयो ने उसे देखा और पुलिस को सूचना कर दी। सूचना पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी ने बताया की परिवार में विवाद चल रहा था। रविवार की रात में भी भाइयो में विवाद हुआ था। माना जा रहा है कि इसी कारण से खुदकुशी की गयी है। फिलहाल जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें -प्रयागराज : कल न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता
