बहराइच : तालाब में स्नान कर रहे तीन बालकों की डूबकर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नानपारा/ बहराइच, अमृत विचार। नानपारा नगर क्षेत्र के कब्रिस्तान में स्थित तालाब में मंगलवार दोपहर को तीन बालक स्नान कर रहे थे। स्नान करते समय तीनों डूब गए। कुछ ही देर में तीनों बालकों की मौत हो गई। बच्चों को ढूंढते हुए परिवार के लोग तालाब के निकट पहुंचे तो सभी के शव ऊपर तैर रहे थे। इस पर कोहराम मच गया। सूचना पाकर पुलिस और तहसील के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

कोतवाली नानपारा अंतर्गत नगर क्षेत्र में शीशम वाला कब्रिस्तान है। कब्रिस्तान परिसर में ही एक तालाब बना हुआ है, जिसमें पानी भरा है। मंगलवार को गर्मी अधिक होने पर नानपारा नगर क्षेत्र के मोहल्ला कहारन टोला निवासी गोलू (8) पुत्र मुबारक, कुछबंधिया टोला निवासी बादल (7) पुत्र मुबारक और अमित (3) पुत्र पपलू स्नान करने के लिए कब्रिस्तान स्थित तालाब में गए। तीनों तालाब के पानी में डूब गए। सभी बालकों की मौत हो गई। कुछ देर बाद परिवार के लोग तलाश करते हुए मौके पर पहुंचे तो सभी के शव पानी में पड़ा देखा। इस पर सभी के परिवार के लोग रोने लगे। सभी शव लेकर घर आ गए। 

घटना की जानकारी मिलने पर तहसीलदार, कोतवाल हेमंत कुमार गौड़, नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल वहीद समेत अन्य पहुंचे हैं। कोतवाल हेमंत कुमार गौड़ ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। नहीं तो पंचायत नामा के बाद परिवार को शव सौंप दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें -कानून व्यवस्था में खलल बर्दाश्त नहीं, मीडिया करे सहयोग : SP चक्रेश मिश्र

संबंधित समाचार