हल्द्वानी: जिला पंचायत उपाध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एसएसपी के आदेश पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनंद दरम्वाल उर्फ अन्नू बादशाह समेत आधा दर्जन साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। एक दंपति ने एसएसपी को दी शिकायत में उपाध्यक्ष और उनके साथियों पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
   

महालक्ष्मी विहार आरटीओ रोड फेज टू डोलिया डी क्लास हल्दूचौड़ निवासी रेखा बिष्ट पत्नी चंदर सिंह बिष्ट ने पुलिस को बताया कि बीती 2 मई को उन्होंने बृज मोहन कोहली से देवलचौड़ बन्दोबस्ती में जमीन खरीदी थी। पूर्ण भुगतान के बाद बृज मोहन ने उन्हें जमीन पर कब्जा भी दे दिया था।

आरोप है कि जब प्रीति उक्त भूमि पर अपने पति चन्दर सिंह बिष्ट के साथ गई तो जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनन्द दरम्वाल (अन्नू बादशाह) पुत्र प्रेम दरम्वाल, सुशील कुमार अग्रवाल पुत्र शिव शंकर लाल अग्रवाल, आलोक अग्रवाल पुत्र सुशील कुमार अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, हिमांशु दरम्वाल पुत्र इन्द्र सिंह, कबीरपाल उर्फ बब्लू और अन्य दर्जनभर लोगों ने चंदर सिंह व उसके दोस्त के साथ गाली-गलौज, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

साथ ही कहा गया कि तूने किससे पूछकर यह जमीन ली। यह मेरा इलाका है। अगर अगली बार यहां आये तो बचकर नहीं जाओगे। प्रिया का कहना है कि वह अपने पति और उनके दोस्त के साथ किसी तरह वहां से बचकर भागे। उक्त ने प्रिया की भूमि में लगे मीटर बॉक्स और पानी के कनेक्शन को भी तोड़ दिया। 

संबंधित समाचार