Unnao News : Instagram पर महिला युवक से कर रही थी बात, आग बबूला हो गया पति, बोला- तलाक, तलाक, तलाक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में पति ने पत्नी को तलाक दिया।

उन्नाव में इंस्टाग्राम पर युवक से बात करने पर पति ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। महिला ने कोतवाली पहुंच पुलिस से न्याय की गुहार गाई। महिला हेल्प डेस्क में समझाने का प्रयास जारी।

उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव की गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के रहमत नगर मोहल्ले में मंगलवार को तीन तलाक का मामला सामने आया। जहां पति ने पत्नी को इंस्टाग्राम में युवक से बात करते देखा तो उसका पारा हाई हो गया और उसने मौके पर ही पत्नी को तलाक दे दिया। जिस पर महिला कोतवाली पहुंची। तीन तलाक का मामला सुन पुलिस हरकत में आई और पति पत्नी को समझाने का प्रयास किया लेकिन रात तक दोनों में बात नहीं बन सकी।

कानपुर बेगमगंज निवासी एक युवक ने आठ साल पहले रहमद नगर में रहने वाली एक युवती के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद दोनों गंगाघाट कोतवाली के बिंदा नगर चौकी क्षेत्र के रहमत नगर में किराये पर रहते थे। शादी के बाद दोनों की कोई औलाद नहीं हैं। मंगलवार को पत्नी किसी युवक से इंस्टाग्राम पर बात कर रही थी। इसी दौरान पति घर पहुंच गया। जहां पत्नी को बात करता देख आग बबूला हो गया और उसने मौके पर ही पत्नी को तीन तलाक दे दिया।

जिसके बाद महिला ने अपने परिजनों को सूचना दी। परिजन महिला को लेकर गंगाघाट कोतवाली पहुंचे। जहां तीन तलाक का मामले सामने आने पर पुलिस सक्रिय हो गई और पति को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच कोतवाली में बवाल होता रहा। महिला ने कहा कि तुमने तीन बार तलाक नहीं बोला है, केवल दो बार बोला है लेकिन युवक ने कहा कि मैंने तलाक दे दिया है। अब वह नहीं रखेगा। महिला हेल्प डेस्क ने दोनों को काफी देर तक समझाने बुझाने का प्रयास कर रही है। चौकी इंचार्ज सुशील यादव ने बताया कि समझाने का प्रयास किया जा रहा है। यदि बात युवक नहीं मानता है तो आगे की विधिक कार्यवाही की जायेगी।

संबंधित समाचार