प्रयागराज : ट्रांसफार्मर फुंका, अंधेरे में रहने को विवश हैं लोग
करछना/ नैनी, प्रयागराज ,अमृत विचार। बीते एक पखवाड़े से मनैया गांव के खडैता तारा पर लगा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया था, जिसे विभाग के द्वारा बदलने के लिए ले जाया गया। लेकिन अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका है। इससे लोग पानी की किल्लत के साथ ही अंधेरे में रहने को विवश हैं।
ग्रामीणो ने विभागीय अधिकारियों और रामपुर उपकेन्द्र पर भी ट्रासफार्मर बदलने की गुहार लगा चुके है लेकिन सप्ताह भर से अधिक समय बीत जाने के बाद भी इसे नही बदला जा सका। इससे विभाग के प्रति लोगों में नाराजगी है। वहीं उमस भरी गर्मी मे रहने को लोग विवश हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत पानी के लिए उठानी पड रही है। गाव के तुलसीदास दुबे, झुनझुन दुबे, बबलू केसरवानी, अशोक केसरवानी, आकाश आदि लोगो ने विभागीय अधिकारियो से जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर लगाये जाने की मांग की है।
ये भी पढ़ें -सुल्तानपुर : गहरे तालाब किनारे खेलते मिले बच्चे, कुर्सी पर सो रहे थे सहायक अध्यापक, हुए निलंबित
