बरेली: नई विजिलेंस टीम का हुआ गठन, जल्द शुरु होगी चेकिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महिला की मौत के बाद गैर जनपद कर दिया गया है तबादला

DEMO IMAGE

बरेली, अमृत विचार। रोहली टोला में महिला की मौत के बाद हटाई गई विजिलेंस टीम का जल्द ही दोबारा गठन किया गया है। टीम में एक एसओ समेत तीन हेड कांस्टेबल तैनात किए गए हैं। अब शहरी क्षेत्र में बिजली चोरी रोकने के लिए विजिलेंस टीम फिर से चेकिंग अभियान शुरु करेगी।

विजिलेंस टीम ने 10 जुलाई को रोहली टोला में सरवर जहां के घर छापा मारा था। दरवाजे पर डंडे मारने और शोर मचाने पर सरवर जहां की सदमे में हार्टअटैक से मौत हो गई थी। शासन ने मामले का संज्ञान लिया था। एसपी विजिलेंस जांच करने खुद शहर आए थे। इसके बाद विजिलेंस टीम के इंस्पेक्टर सुजात हुसैन को लखनऊ स्थित एएसपी विजिलेंस के कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया था।

टीम में शामिल हेड कांस्टेबल नीरज, रवि और संजय को भी गैर जनपद भेज दिया गया था। सीओ विजिलेंस मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि अब तीन हेड कांस्टेबल और एक एसओ की तैनाती की गई है। टीम का गठन होने के बाद अब शहर में फिर से अभियान चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- बरेली: फायरिंग करने वालों को पहचान लेने का किया दावा...रिपोर्ट में बताया अज्ञात, जानिए मामला

संबंधित समाचार