रामपुर में प्रधान के भाइयों ने पहले किसान पर झोंका फायर फिर पांच लाख लूटे, जानिए पूरा मामला
रामपुर/स्वार, अमृत विचार। रंजिश के चलते प्रधान के भाइयों ने किसान की कार में टक्कर मारकर उसको रोक लिया। उसके बाद किसान पर फायर झोंका दिया। विरोध करने पर उसको मारपीट करके घायल कर दिया। किसान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका उपचार चल रहा है।
स्वार थाना क्षेत्र के गांव घोसीपुरा निवासी अब्दुल रहमान कार से कहीं जा रहा था कि प्रधान के भाइयों ने मिलक नौखरीद के निकट गुरुद्वारे के पास कार में टक्कर मारकर रोक लिया। उसके बाद उस पर फायर कर दिया।
बाद में उसको लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। इस दौरान आरोपी उसकी कार में रखे 5 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। घायल किसान ने पुलिस को प्रधान एवं उसके दो भाइयों को नामजद कर पुलिस को तहरीर दी है। सीएचसी में भर्ती घायल किसान को चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
ये भी पढ़ें:- रामपुर के ट्रक चालक की गुजरात में मौत, हत्या की आशंका
