Auraiya News: ट्रेन में मूकबधिर यात्री की हालत बिगड़ी, रेलवे सुरक्षा बल ने आनन-फानन में रुकवाई, फिर हुआ ये सब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया में ट्रेन में मूक बधिर यात्री की हालत बिगड़ी।

औरैया में ट्रेन में मूक बधिर यात्री की हालत बिगड़ गई। रेलवे सुरक्षा बल ने ट्रेन रूकवाकर एंबुलेंस बुलाई। यात्री को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

औरैया, अमृत विचार। गुवाहाटी से आनंद विहार जा रही नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस में एक मूक बाधिर यात्री की हालत बिगड़ गई। कंट्रोलर की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल ने ट्रेन को फफूंद स्टेशन पर रोककर एंबुलेंस बुलाकर यात्री को कस्बा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने उपचार कर जिला अस्पताल रेफर किया है। सुरक्षा बल के अनुसार यात्री की भूख से हालत बिगड़ गई है और उसके पास कुछ सामान भी नहीं मिला है। इस दौरान पांच मिनट तक ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही।

मंगलवार की देर शाम गुवाहाटी से आनंद विहार जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार निवासी चंचल गुप्ता 40 वर्ष पुत्र संतु गुप्ता की हालत बिगड़ जाने पर रेलवे कंट्रोल की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर  ने उपचार कर जिला अस्पताल रेफर किया है। उसके पास से मिले श्रम कार्ड पर पड़े मोबाइल नंबर से सुरक्षा बल के सिपाही ने जब बात की तो पता चला कि वह अपने साथियों के साथ रीवा जा रहा था।

जिसके लिए उसे प्रयागराज स्टेशन पर उतरना था। लेकिन वह किसी कारण बस स्टेशन पर नहीं उतर सका और वह बोल भी नहीं पाता है। जिससे वह घबरा गया और उसकी हालत बिगड़ गई उसके साथियों को सूचना दे दी गई है। सीएचसी में तैनात डॉक्टर जयवीर सिंह ने बताया यात्री का उपचार कर जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज