भवाली: देर रात खाई में गिरी कार, चालक की मौत...देर रात रामगढ़ पुल के पास हुआ हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भवाली, अमृत विचार। रामगढ़ के समीप मंगलवार देर रात एक कार खाई में गिर गई। हादसे में चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

मंगलवार देर रात रामगढ़ नेकाना निवासी गोविंद सिंह कार्की (48) अपने घर की ओर जा रहे थे। नेकाना पुल के पास अनियंत्रित होकर कार 50 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। वह कार में अकेले थे।

रात होने के कारण किसी को भी घटना का पता नहीं चला। बुधवार सुबह वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने पुलिस और ग्राम प्रधान को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर चालक को रामगढ़ सीएचसी पहुंचाया।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गौरव कांडपाल ने बताया कि अस्पताल आने से पहले व्यक्ति की मौत हो गई थी। रामगढ़ चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि शव वाहन में फंसा था। पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

संबंधित समाचार