नूंह हिंसा : बजरंग दल, VHP ने किया इस्लामिक जेहाद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
जिहादियों का जलाया पुतला ,घटना की एनआईए से जांच की मांग
लखनऊ , अमृत विचार। बजरंग दल,विश्व हिंदू परिषद की ओर से बुधवार को इस्लामिक जेहाद के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। हिंदू धार्मिक यात्रा पर हुए इस क्रूर हमले के विरोध में,जिहादी क्रूरता के विरोध में जिहाद का पुतला जलाया गया है। हरियाणा के मेवात के नूंह में धार्मिक यात्रा पर इस्लामिक जेहादियों ने तीर्थयात्रियों पर भारी पथराव, हिंसा, आगजनी और गोलियां चलाने को लेकर बजरंगदल,विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। राजधानी में परिवर्तन चौक चौराहे पर सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने जिहादियों के खिलाफ नारेबाजी कर घटना की एनआईए द्वारा जांच की मांग की।
कार्यकर्ताओं का कहना था कि इस आतंकी हमले के कारण बजरंग दल के कई कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या हुई है और समाज के दो अन्य व्यक्ति भी बलिदान हुए हैं। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की मांग है उन सबके परिवारों को एक-एक करोड़ रुपया दिया जाए। जो घायल हुए हैं उनको 20 लाख रुपया और जिनकी गाड़ियां और बसें नष्ट हो गई हैं उनको पूरी तरह क्षति पूर्ति की जाए। पूरे मेवात क्षेत्र को सील करके कांबिंग कराई जाए और एक एक जिहादी को पकड़कर सख्त से सख्त सजा दिलवाई जाए, मेवात में चल रहे इस हिंदू विरोधी, राष्ट्र विरोधी आतंक को रोका जाए। सरकार से मांग है घटना की जांच एनआईए से कराई जाए।
ये भी पढ़ें -देश में नफरत की आग को हवा दे रही है भाजपा : अखिलेश यादव
