देहरादून: कुमाऊं मंडल में बरसेंगे मेघ, भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। कुमाऊं मंडल के बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत के कुछ इलाकों में आज मूसलाधार बारिश ह सकती है। वहीं, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी और उधम सिंह नगर के लिए मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी हो चुका है। 

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, बृहस्पतिवार को कुमाऊं मंडल के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और गरज, चमक के साथ बारिश हो सकती है। बागेश्वर, नैनीताल, और चंपावत में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है। इसके अलावा कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारों के साथ बारिश हो सकती है।

 

संबंधित समाचार