रुद्रपुर: रानीखेत एक्सप्रेस के आगे कूदकर किशोरी ने की खुदकुशी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुधवार की रात दस बजे उठाया कदम

15 दिन पहले ही रोजी-रोटी कमाने आया था परिवार

रुद्रपुर, अमृत विचार। आदर्श कॉलोनी चौकी इलाके की रहने वाली एक किशोरी ने बुधवार रात ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार मूलरुप से ग्राम पिपलिया भोजीपुरा बरेली यूपी निवासी तेजपाल 15 दिन पहले ही रोजी-रोटी की तालाश में रुद्रपुर आया था और थाना ट्रांजिटकैप की शिवनगर बस्ती में किराए के मकान में रहता है। बताया जा रहा है कि बुधवार की देर रात किसी बात से नाराज वंदना घर से निकली और भूरारानी रेलवे क्रासिंग पहुंच गई।

यहां उसने दस बजे आने वाली रानीखेत एक्सप्रेस के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलते ही परिवार कोहराम मच गया और चौकी प्रभारी महेश कांडपाल मय टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। जहां उन्होंने ट्रेन के चालक सहित आसपास के इलाकों में पूछताछ की।

सीसीटीवी पड़ताल में पाया कि किशोरी पैदल ही रेलवे क्रासिंग पहुंची और ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आत्महत्या के कारणों को जानने में जुट गई है।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: अल्टो कार वाले चोर दो बार झोंक गए सुनार की आंखों में धूल
 

संबंधित समाचार