हल्द्वानी: तो सास-ससुर और पति होंगे मेरी मौत के जिम्मेदार...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रताड़ना से तंग महिला ने ससुराल छोड़ कर किराए का मकान ले लिया, लेकिन पति और ससुरालियों से उसे वहां भी चैन से नहीं रहने दिया। पति ने तो उसे जान से मारने की कोशिश की और अब पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कह दिया है कि उसकी कभी भी हत्या हो सकती है और इसके जिम्मेदार उसके ससुराली होंगे। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
 

मुखानी पुलिस को दी तहरीर में हिम्मतपुर बिठौरिया निवासी आरती कश्यप ने पुलिस को बताया कि अमरावती कालोनी फेस टू में रहने वाला उसका पति जय किशन बीती 1 अगस्त की रात करीब साढ़े 10 बजे ड्यूटी से आए और आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। उसने फांसी लगाकर मारने की कोशिश की।

महिला किसी तरह बचकर भागी और किराए के कमरे में रहने लगी, लेकिन पति, सास और ससुर वहां भी पहुंच गए। किराए के कमरे में तीनों ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट और जान से मारने की कोशिश की। आरती ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा कि कल को मेरी मौत होती है तो इसके जिम्मेदार मेरे पति तथा मेरे सास-ससुर होंगे।

संबंधित समाचार