बरेली: सत्संगी दंपती हत्याकांड में विवेचक की गवाही पूरी, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट तलब

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। वर्ष 2019 में हुए शहर के चर्चित सत्संगी दंपती हत्याकांड में एडीजे-7 कुमार मयंक की अदालत में विवेचक/तत्कालीन प्रेमनगर इंस्पेक्टर बलवीर सिंह की गवाही पूरी हो गई है।

एडीजीसी क्राइम राजेश्वरी गंगवार ने बताया कि 24 जुलाई 2019 को राजेंद्रनगर में रहने वाले असिस्टेंट बैंक मैनेजर नीरज और उनकी पत्नी रूपा सत्संगी की मूसल से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। दंपती के पुत्र जतिन सत्संगी ने थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

घटना के सात दिन बाद पुलिस ने अनुराग भागवानी को गिरफ्तार किया था। विवेचना के बाद आरोप पत्र कोर्ट भेजा था। शासकीय अधिवक्ता की अर्जी पर कोर्ट ने घटना स्थल से फिंगर प्रिंट एकत्रित करने और सीजेएम कोर्ट से अनुराग के प्रिंट लेने वाले पुलिसकर्मी मुरलीधर और खिलेंद्रपाल को 5 अगस्त को गवाही के लिए समन भेजकर तलब किया है। हाईप्रोफाइल केस की मॉनिटरिंग हाईकोर्ट द्वारा की जा रही है। हाईकोर्ट के आदेश पर अभियुक्त अनुराग जमानत पर रिहा चल रहा है।

यह भी पढ़ें- बरेली: झोलाछाप के इलाज से बच्ची का मानसिक संतुलन बिगड़ा, कार्रवाई की मांग

संबंधित समाचार