बरेली: झोलाछाप के इलाज से बच्ची का मानसिक संतुलन बिगड़ा, कार्रवाई की मांग

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बच्ची के पिता ने सीएमओ कार्यालय में शिकायत पत्र देकर की कार्रवाई की मांग

DEMO IMAGE

बरेली, अमृत विचार। झोलाछाप के इलाज से बच्ची का मानसिक संतुलन बिगड़ गया। बृहस्पतिवार को बच्ची के पिता ने सीएमओ कार्यालय में शिकायती पत्र देकर आरोपी झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

क्योलड़िया के नरायनपुर निवासी लीलाधर ने बताया कि कुछ दिन पहले उनकी बेटी मोहिनी को बुखार आया था। वह गांव के ही झोलाछाप के पास उसे ले गए। झोलाछाप ने जो दवा दी उसे खाने से उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया। उन्होंने कहा कि झोलाछाप के पास कोई मेडिकल की डिग्री नहीं है।

यह भी पढ़ें- बरेली: चोरों ने अलग-अलग इलाके से तीन वाहनों पर हाथ किया साफ, रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार