उत्तराखंड मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद चिकित्सकों का आंदोलन स्थगित
देहरादून। उत्तराखंड प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ ने अपनी विभिन्न मांगों को पूरा कराने के लिए जारी आंदोलन मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से वार्ता के बाद स्थगित कर दिया। मुख्यमंत्री आवास में प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संघ उत्तराखण्ड के अध्यक्ष डा. नरेश सिंह नपलच्याल, महासचिव डा. मनोज वर्मा एवं डा. एन.एस बिष्ट ने सोमवार को संघ की …
देहरादून। उत्तराखंड प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ ने अपनी विभिन्न मांगों को पूरा कराने के लिए जारी आंदोलन मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से वार्ता के बाद स्थगित कर दिया।
मुख्यमंत्री आवास में प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संघ उत्तराखण्ड के अध्यक्ष डा. नरेश सिंह नपलच्याल, महासचिव डा. मनोज वर्मा एवं डा. एन.एस बिष्ट ने सोमवार को संघ की विभिन्न मांगों को लेकर वार्ता की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी मांगों को गम्भीरता से लिया जायेगा एवं सकारात्मक सहयोग किया जायेगा।
प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपना आन्दोलन तत्काल वापस लेंगे। रावत ने कहा कि कोरोना काल में डाक्टरों द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है और जिस लगन से वे जन सेवा कर रहे हैं, इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि कोविड मरीजों एवं उनके परिजनों द्वारा भी चिकित्सकों के कठिन तपस्या की सराहना की गई।
संघ के अध्यक्ष डा. नरेश सिंह नपलच्याल ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न मांगों पर सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिये जाने पर संघ ने अपना आन्दोलन तत्काल वापस लेने का निर्णय लिया है।
नननन
