आगरा: बारिश के चलते पास के मकानों पर गिरी जर्जर हवेली, दो की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। उत्तर प्रदेश में आगरा जिले जिले की बाह तहसील के एक गांव में बारिश के कारण शुक्रवार तड़के एक जर्जर हवेली ढ़ह गई। इसकी चपेट में दो और मकान आ गये तथा मलबे में पांच लोग दब गए। इनमें एक बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाह तहसील के गांव उमरैठा गांव में करीब 300 साल पुरानी हवेली थी।

हवेली खंडहर थी। इसमें कई वर्षों से कोई नहीं रहता था। गुरुवार रात को तेज बारिश हुई। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे अचानक हवेली का एक हिस्सा भरभरा कर गिर गया। हवेली के बराबर में दो मकान बने थे। मकान भी चपेट में आ गए। मकानों में रहने वाले लोग मलबे में दब गए। चीख-पुकार मच गई।

आसपास के लोग आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने मलबे में दबे लोगों को निकालने का प्रयास किया। पुलिस को सूचना दी। मलबा हटाने के लिए जेसीबी मंगाई गई। मलबे के नीचे से पांच लोगों को घायलावस्था में पिनाहट सीएचसी पर भेजा गया।

जहां डॉक्टरों ने एक साल की बच्ची तन्वी और विनोद (विनोद) को मृत घोषित कर दिया। हादसे में चार साल के रौनक, इंद्रावती (45) और लक्ष्मी (28) गंभीर रूप से घायल हैं। तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे के समय सभी लोग सो रहे थे।

यह भी पढ़ें;-बहराइच: 100 बोतल नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

संबंधित समाचार