Fatehpur News : चोर गिरोह का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, दस बाइकें बरामद, मौके का फायदा उठाकर दो हो गए फरार
फतेहपुर में पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का खुलासा किया।
फतेहपुर में पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का खुलासा किया। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 बाइकें बरामद की।
फतेहपुर, अमृत विचार। फतेहपुर की सुल्तानपुर घोष पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का खुलासा किया। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 बाइकें व तीन तमंचे बरामद हुए। जबकि आरोपियों के दो साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। आरोपी काफी समय से बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे है।
