Bareilly: नगर निगम ने सरकारी स्कूल को भेजा चार लाख से ज्यादा टैक्स का बिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नगर निगम ने बिहारीपुर के किशोर बाजार स्थित मॉडल कंपोजिट विद्यालय को 421853.29 रुपये का बिल भेज दिया है। प्रधानाध्यापक ने खंड शिक्षा अधिकारी और बीएसए को पत्र लिखकर बिल जमा कराने की गुहार लगाई है।

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बिल बहुत अधिक है, इसे संशोधित कराया जाएगा। स्कूल के प्रधानाध्यापक अरुणेश शर्मा ने बताया कि अब तक के कार्यकाल में नगर निगम ने पहली बार बिल भेजा है, इससे पहले कभी नहीं भेजा।

नगर निगम के बिल के मुताबिक स्कूल पर पिछले साल तक 161469.22 रुपये का हाउस टैक्स बकाया था। जिसका अब तक का ब्याज 19376.31 रुपये बकाया है। जलकर का 153394.78 रुपये पिछले साल तक का बकाया है। जो अब 182162.66 रुपये हो गया है। इसके अलावा 47939.30 रुपये सीवर कर बकाया है, जबकि पिछले साल तक यह 40368.62 रुपये था।

नगर निगम की ओर से स्कूल को बहुत ज्यादा का बिल भेजा गया है। इस संबंध में विभाग के अधिकारियों को पत्र भेजकर बिल संशोधन की मांग की जाएगी--- तौसीफ अनवर, बीईओ।

यह भी पढ़ें- बरेली: 10 सितंबर को होगा आईएमए का चुनाव, तैयारियां शुरू

संबंधित समाचार