पुड्डुचेरी के तीन दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मद्रास विश्वविद्यालय के 165वें दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चेन्नई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तमिलनाडु और पुडुचेरी के तीन दिवसीय दौरे पर शनिवार को यहां पहुंचेंगी। राष्ट्रपति के आगमन पर मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन हवाई अड्डे पर उनका स्वागत करेंगे। राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू आज मैसूर से विशेष विमान से कोयंबटूर जायेंगी , जहां से वह हेलिकॉप्टर के जरिए दोपहर नीलगिरी में एमटीआर पहुंचेंगी तथा शाम को वापस चेन्नई आयेंगी। 

राज्यपाल आर एन रवि राजभवन में उनके सम्मान में भोज की मेजबानी करेंगे। भोज में मुख्यमंत्री के अलावा न्यायपालिका के सदस्य और अन्य गणमान्य हस्तियां शामिल होंगी। राष्ट्रपति रविवार को मद्रास विश्वविद्यालय के 165वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। वह स्थानीय लोगों से बातचीत भी कर सकती हैं। 

दूसरे दिन सोमवार की सुबह वह पुड्डुचेरी के लिए रवाना होंगी जहां वह एक समारोह में हिस्सा लेने के बाद वह चेन्नई लौटेंगी और यहां से नयी दिल्ली के लिए रवाना होंगी। राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के तहत 1000 से अधिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें- Gyanvapi Survey का दूसरा दिन, ज्ञानवापी परिसर में वैज्ञानिक सर्वेक्षण का काम फिर से शुरू 

संबंधित समाचार