रुद्रपुर: अज्ञात कार सवारों के घर में घुसने के कारण इलाके में भय का माहौल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। मॉडल कॉलोनी में अज्ञात कार सवारों के घर में घुसने के कारण इलाके में भय का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर जब मकान स्वामिनी मौके पर पहुंची तो कार सवार फरार हो चुके थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मॉडल कॉलोनी निवासी रेनू अरोरा ने बताया कि उसकी दुर्गा मंदिर मुख्य बाजार के समीप अरोरा टेंट हाउस के नाम से दुकान है। बताया कि 30 जुलाई की दोपहर को वह दुकान पर गई थी कि पड़ोसी का कॉल आया और बताया कि दो अज्ञात कार सवार उनकी गैरमौजूदगी में घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए हैं।

सूचना मिलते ही जब वह मौके पर पहुंची तो दो अज्ञात व्यक्ति कार पर बैठकर फरार हो गए। अज्ञात लोगों के कार का नंबर डीएल-3सीबीबी-7311 पर सवार थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

संबंधित समाचार