हरदोई : प्रधानमंत्री के वर्चुअल कार्यक्रम से पहले सांसद ने किया स्टेशन का निरीक्षण 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरदोई रेलवे स्टेशन का अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत कराए जाने वाले पुनर्विकास कार्य का रविवार को ( कल) ई शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल तरीके से हरदोई रेलवे स्टेशन का शिलान्यास करेंगे जिसके लिए रेल प्रशासन द्वारा तैयारियां जोर शोर से की जा रही है। रेल प्रशासन द्वारा चल रही तैयारियों का जायजा लेने शनिवार को सांसद जय प्रकाश रावत हरदोई रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से वार्ता कर तैयारियों का जायजा लिया। वह प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल भी पहुंचे जहां उन्होंने निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।     

सांसद लगभग आधा घंटा रेलवे स्टेशन पर रुके रहे इस दौरान  लोगों ने सांसद से ट्रेनों के ठहराव की भी मांग की। सांसद  ने बताया कि प्रधानमंत्री  को सुनने के लिए लगभग 2000 लोग हरदोई रेलवे स्टेशन पर पहुंचेंगे।

रेल मंत्री से मिलकर ट्रेनों का कराया जाएगा ठहराव -जय प्रकाश
हरदोई रेलवे स्टेशन पर सांसद ने अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत बनने वाली नई बिल्डिंग के मानचित्र को भी देखा। सदर सांसद द्वारा स्टेशन पर मौजूद रेल अधिकारी को बिल्डिंग में संशोधन को लेकर निर्देश दिए।सांसद ने रेल अधिकारियों से कहा कि बिल्डिंग डिजाइन में तब्दीली की जाए। जो बिल्डिंग प्रस्तावित है वह निचले हिस्से से दबी हुई नजर आ रही है। सांसद द्वारा नई बिल्डिंग के कार्य के साथ ही स्टेशन परिसर में भगवान नरसिंह की भव्य प्रतिमा को लगाने के निर्देश दिए हैं। सांसद ने रेल अधिकारी से कहा कि हरदोई एक पौराणिक शहर है इसकी इमारत भी पोराणिकता के आधार पर बननी चाहिए। सांसद  से स्टेशन पर मौजूद लोगों ने ट्रेनों के ठहराव किए जाने की भी मांग की। सांसद ने लोगों को आश्वासन दिया कि वे जल्द ही रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात कर हरदोई रेलवे स्टेशन पर कुछ ट्रेनों के ठहराव को लेकर पत्र सौंपेंगे उम्मीद है जल्द ही उन ट्रेनों का ठहराव हरदोई रेलवे स्टेशन पर करा लिया जाएगा।इस मौके पर डीआरयूसीसी के सदस्य अजीत सिंह बब्बन भी मोजूद रहे।

ये भी पढ़ें -वाराणसी : ज्ञानवापी का बनाया गया 3D इमेज, दूसरे दिन ASI सर्वे का कार्य हुआ पूरा

संबंधित समाचार