हल्द्वानी: कारोबारी पति के खिलाफ पत्नी ने दी तहरीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। बुद्ध पार्क में धरने बैठे कारोबारी की पत्नी ने पुलिस को तहरीर देकर उससे जान को खतरा बताया है। कहा कि वह अपनी बेटी के साथ अकेली रहती है और उसका पति बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। उसे व उसके बेटी के जान को खतरा है।

बता दें कि हरिद्वार रानीपुर से हल्द्वानी पहुंचे कॉस्मेटिक कारोबारी नितिन जैन ने बुद्ध पार्क में धरना देकर न्याय की गुहार लगाई थी। यहां उनके समर्थन में एमबीपीजी कॉलेज की छात्रसंघ अध्यक्ष समेत राजनीतिक दलों के नेता भी पहुंच गए थे। मामला शहरभर में चर्चा का विषय बना रहा। इसके बाद शनिवार को असिस्टेंट प्रोफेसर महिला कोतवाली पहुंची। एसएसआई विजय मेहता ने बताया तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार