हल्द्वानी: छोटे भाई ने पीटा, बड़े ने लिखाई एफआईआर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। दुकान की दीवार तोड़ने और फिर दुकान से सामान गायब होने की वजह पूछना बड़े भाई को भारी पड़ गया। छोटे ने बड़े भाई को पीट दिया। जिसके बाद बड़े ने छोटे भाई के खिलाफ एफआईआईआर दर्ज करा दी। 
 

 मानपुर उत्तर रामपुर रोड निवासी हितेंद्र आनन्द पुत्र स्व. केवलानन्द ने बताया कि बीती 30 जुलाई की रात उसके घर से दीवार तोड़ने की आवाज आ रही थी। वह घबरा कर घर से बाहर नहीं निकला, लेकिन जब भी दीवार तोड़ने की आवाज आई तो उन्होंने बाहर आकर देखा।

पाया कि छोटा भाई हिमांशु अपने कमरे की तरफ से दीवार को तोड़ रहा था। जब उसने डायल 112 में कॉल करनी चाही तो आरोपी ने उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया। इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि उसके भाई ने दुकान से सामान भी चोरी कर लिया। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

संबंधित समाचार