जरा संभलकर चले! सावन का पांचवां सोमवार कल, आज रात 12 बजे से बदल जाएगा यातायात, यहां से होकर न गुजरे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में आज 12 बजे रात से यातायात बदल जाएगा।

कानपुर में सावन के पांचवे सोमवार को लेकर कल यातायात बदल रहेगा। यातायात डायवर्जन आज रात 12 बजे से कल रात 12 बजे तक रहेगा।

कानपुर, अमृत विचार। सावन के पांचवे सोमवार 7 अगस्त 2023 को इन मार्गों पर यातायात परिवर्तित रहेगा। यह डायवर्जन रविवार रात 12 बजे से सोमवार 8 अगस्त 2023 रात 12 बजे तक रहेगा। 

1. बिल्हौर की ओर से आने वाले मध्यम एवं भारी वाहन चौबेपुर से मंधना चौराहा की ओर नहीं जा सकेंगे,

ऐसे वाहन चौबेपुर क्रांसिंग से शिवली होते हुए अपने गन्तव्य को जा सकेंगे। 2. मंधना चौराहा से कोई भी मध्यम एवं भारी वाहन कल्यानपुर क्रासिंग की ओर नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन

वायें गंगा बैराज होते हुए अपने गन्तव्य को जा सकेंगे। हुए 3. ब्लू वर्ड तिराहा से कोई भी मध्यम एवं भारी वाहन बिठूर की ओर नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन जो गंगा बैराज की ओर से अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।

4. गंगा बैराज से कर्बला चौराह / कम्पनी बाग चौराहा की ओर कोई भी मध्यम एवं भारी वाहन नहीं जा

सकेंगे। ऐसे वाहन मन्धना होते हुए अथवा शुक्लागंज होते हुए अपने गन्तव्य को जा सकेंगे। 5. बीमा चौराहा से सिद्धनाथ घाट की ओर कोई भी मध्यम एवं भारी वाहन नही जा सकेंगे। ऐसे वाहन सीधे

जे के) चौराहा से होते हुए अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।

6. शिवराजपुर से फतेहपुर चौरासी की ओर कोई भी मध्यम तथा भारी वाहन नहीं जा सकेंगे।

7. यश कोठारी चौराहा से सिंहपुर कल्यानपुर एवं यश कोठारी चौराहा से विटूर कस्बा की ओर कोई भी मध्यम तथा भारी वाहन नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन मन्धना की ओर से अथवा गंगावैराज से अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।

8. कम्पनी बाग की ओर से आने वाले वाहन (दो चार पहिया) ग्वालटोली कट वीआईपी रोड से दाहिने

मुढ़कर ग्वालटोली चौराहा / कर्नलगंज की ओर नहीं जा सकेंगे ऐसे वाहन टैपको चौराहा से आगे होते हुये

मर्चेन्ट चैम्बर तिराहा से दाहिने सिलवर्टन तिराहा होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।

9. कम्पनी बाग चौराहा की ओर से आने वाले वाहन (दो / चार पहिया) टैपको तिराहा से दाहिने मुढ़कर मछली वाला हाथा कट ग्वालटोली की तरफ नहीं जा सकेंगे ऐसे वाहन टैपको तिराहा से आगे मर्चेन्ट चैम्बर तिराहा से दाहिने मुढ़कर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।

10. लाल इमली चौराहा / सिलवर्टन की ओर से आने वाले वाहन (दो चार पहिया) जिन्हें मछली वाला हाथा

कट तिराहा से दाहिने टैपको चौराहा वीआईपी रोड की ओर नहीं जा सकेंगे ऐसे वाहन मछली वाला

हाथा कट तिराहा से आगे ग्वालटोली चौराहा से आगे खलासी लाइन की ओर से तथा ग्वालटोली चौराहा से वायें मुढकर शनिदेव देव मंदिर तिराहा कर्नलगंज की ओर से अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।

11. लाल इमली चौराहा / सिलवर्टन की ओर से आने वाले वाहन (दो चार पहिया) ग्वालटोली चौराहा से

दाहिने मुढ़कर ग्वालटोली कट वीआईपी रोड की ओर नहीं जा सकेंगे, ऐसे वाहन ग्वालटोली चौराहा से आगे खलासी लाइन की ओर से तथा ग्वालटोली चौराहा से वायें मुड़कर शनिदेव देव मंदिर तिराहा कर्नलगंज की ओर से अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।

12. शनिदेव मंदिर तिराहा कर्नलगंज/ खलासी लाइन की ओर से आने वाले वाहन ग्वालटोली चौराहा से वायें मुढ़कर ग्वालटोली कट वीआईपी रोड की ओर नही जा सकेंगे ऐसे वाहन ग्वालटोली चौराहा से सीधे सिलवर्टन तिराहा से बायें मुड़कर मर्चेन्ट चैम्बर से होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे। 13. ग्वालटोली चौराहा की ओर से आने वाले वाहन (दो/चार पहिया) मछली वाला हाथा कट तिराहा से

वायें मुढ़कर टैपको चौराहा की ओर नहीं जा सकेंगे ऐसे वाहन सीधे सिलवर्टन तिराहा से वायें मुड़कर

मर्चेन्ट चैम्बर तिराहा से होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।

पार्किंग

1. ग्रीन पार्क से शराब गद्दी तिराहा- ग्रीन पार्क की ओर से आने वाले दर्शनार्थियों के वाहनों की पार्किंग शराब गद्दी तिराहे से ग्रीन पार्क चौराहे तक सड़क के दोनो ओर अपने वाहनों को पार्क करेंगे। 2. ग्रीन पार्क स्टेडियम के पीछे सड़क के दोनों तरफ डीएवी की ओर से आने वाले दर्शनार्थियों के वाहनों की पार्किंग डीएवी तिराहा से यूनियन बैंक तिराहा सड़क के दोनो ओर अपने वाहनों को पार्क करेंगे

3. रैन बसेरा / वक्कल पार्किंग टैपको की तरफ से आने वाले दर्शनार्थियों के वाहनों की पार्किंग रैन बसेरा

पार्किंग में अपने वाहनों को पार्क करेंगे।

4. टैफ्को आवासीय पार्किंग टैफ्को की तरफ से आने वाले दर्शनार्थियों के वाहनों की पार्किंग टैफ्को के आन्दर आवासीय पाकिंग में अपने वाहनों को पार्क करेंगे।

संबंधित समाचार