अयोध्या: साथ बैठ पी शराब और विवाद होने पर दांत से काट ली नाक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। कैंट थाना क्षेत्र में एक युवक की नाक काटने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने नामजद एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बताया गया कि पूराकलंदर थाना क्षेत्र के चांदपुर हरिवंश निवासी शिवा अपने प्राविडेंट फंड का पैसा निकालने शहर आया था।

शिवा का कहना है कि उसके मोबाईल पर दोस्त मोनू की पत्नी का फोन आया तो वह उसके घर कैंट थाना क्षेत्र के बेगमगंज गढ़ैया चला गया। जहां वह और मोनू बैठकर शराब पीने लगे और नशे में ही मोनू से विवाद हो गया।  इसके बाद मोनू ने दांत से उनकी नाक काट ली और जांघ पर भी दांत से काटकर घायल कर दिया। शिकायत पर कैंट पुलिस ने मोनू के खिलाफ गंभीर चोट पहुँचाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।

ये भी पढ़ें -अयोध्या : मामा के घर जाने को निकली युवती लापता, मोबाइल भी स्विच ऑफ

 

संबंधित समाचार