नूंह हिंसा: होटल समेत 753 निर्माण पर चला बुलडोजर, आरोपियों पर ताबड़तोड़ एक्शन
नूंह मे हुई हिंसा के बाद से सरकार का बुलडोजर गरज रहा है। वहीं रविवार को भी प्रशासन ने एक होटल समेत कई अवैध संरचनाओं पर बुलडोजर चला दिया। इस का कारण यह बताया जा रहा है कि जब नूंह में शोभायात्रा के दौरान हिंसा भड़की थी, तो इन्हीं स्थानों से यात्रा पर पथराव किया गया था।
नूंह स्थित 3 मंजिला सहारा होटल, एक रेस्टोरेंट और टाइल्स के एक शोरूम पर बुलडोजर चला दिया गया। इस मामले में एसडीएम का कहना है कि ये निर्माण अवैध थे और हिंसा के दौरान उपद्रवियों ने यह से पत्थर फेंके थे। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि लोगों ने सहारा होटल की छत से पत्थर फेंके और फायरिंग की।
ये भी पढ़ें- मणिपुर में बीरेन सरकार को बड़ा झटका, राजग के सहयोगी दल केपीए ने समर्थन लिया वापस
