रिलेशनशिप में साइलेंट किलर की तरह काम करती हैं ये बातें, रिश्ता हो सकता है खत्म
चाहे रिलेशनशिप हो या शादी इसमें रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी समय, विश्वास और प्रयास होता है। रिश्ते में भरोसा होने के साथ ही वक्त के साथ रिलेशनशिप में भी मजबूत आती है। वहीं रिलेशनशिप में 'प्रयास' की भी अहम भूमिका होती है। अगर आप या आपका पार्टनर रिश्ते को बनाए रखने के लिए कोशिश नहीं करते तो टकराव होने की संभावना बन जाती है। ये प्रयास न करने की एक वजह कपल की सोच का अलग अलग होना भी हो सकता है।
बता दें कई बार आप या आपका पार्टनर अनजाने में वही गलती बार बार दोहराता है, जिससे रिश्ता कमजोर पड़ सकता है। लेकिन इसकी वजह होती है नासमझी और कोशिस न करना। ऐसे में रिलेशनशिप की कुछ बातें धीरे धीरे रिश्ते को खत्म कर सकती हैं। कपल के बीच दूरी बढ़ाने के लिए कुछ बातें बड़ा रोल निभाती हैं। ये किसी भी रिलेशनशिप में साइलेंट किलर की तरह काम करती हैं। तो चलिए आज हम आपको रिलेशनशिप की कुछ बातों को बताने जा रहे हैं जिनसे रिश्ता खत्म हो सकता है।
फिक्र न करना
एक रिश्ते में आपका साथी उम्मीद करता है कि आप उनकी फिक्र करें और एक दूसरे का साथ दें। प्यार के साथ ही केयर और इंसानियत का रिश्ता भी हो। लेकिन आपका परवाह न करना रिश्ते को खत्म कर सकता है। जैसे अगर वह बीमार हों लेकिन आप उनकी देखभाल या फिक्र न करके अपने कामों में व्यस्त रहें या फिर लड़ाई होने के बाद आप अपने पार्टनर को खाना तक न पूछें। इस तरह का बर्ताव आपके साथी के दिल में आपकी जगह और प्यार को मिटा सकता है।
अपनी भावनाएं न दिखाना
बता दें प्यार को कभी कभी बोलने और बताने की जरूरत पड़ती है। अगर आप खुद की भावनाएं पार्टनर को बता नहीं पाते तो आप दोनों के बीच गलतफहमी हो सकती है। आपके पार्टनर को लग सकता है कि शायद आप उनके साथ खुश नहीं या दूरी बनाना चाहते हैं। ऐसे में बैठ कर बात करें, उनकी फीलिंग को समझें और खुद की भावनाओं को व्यक्त करें।
बातों को लेकर बैठ जाना
अक्सर कपल के बीच कहासुनी हो जाती है लेकिन कोशिश करें कि लड़ाई को जल्द सुलझा लें। अगर बात नहीं सुलझ सकती तो भी रिश्ते कोल्ड वॉर न आने दें। बातों को खींचने या कई दिनों तक उसी बात पर बार बार दोहराने से आपका पार्टनर आपसे बातें करना कम कर सकता है।
गलतियां दोहराना
कई बार आप ऐसे काम करते हैं, जिसके लिए आप अपने पार्टनर से माफी मांग चुके हैं लेकिन बार बार उसी हरकत या बात को दोहराने से आपकी बातों की अहमियत कम होने लगती है। आपका पार्टनर भी आपकी गलती दोहराने की आदत से नाराज हो सकता है। जिससे आप दोनों के बीच विश्वास खत्म करने के साथ ही दूरियां भी बढ़ सकती हैं।
ये भी पढे़ं- Friendship Day 2023: दोस्ती का रिश्ता प्यार में तो नहीं बदल रहा, इन संकेतों से जानें
