कांगो में विद्रोहियों के हमले में 11 लोगों की मौत, स्थानीय अधिकारी ने दी जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

किन्शासा। कांगो के उत्तर पूर्वी हिस्से में विद्रोहियों के एक समूह ने कम से कम 11 लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी। एक स्थानीय अधिकारी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

मध्य अफ्रीकी देश के नॉर्थ किवु प्रांत के स्थानीय सिविल सोसाइटी संगठन के अध्यक्ष जोनास पेंडांजी ने बताया कि विद्रोही समूह एम 23 के सदस्यों ने रविवार की सुबह लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी। 

एम 23 एक विद्रोही समूह है जिसके बारे में संयुक्तराष्ट्र का कहना है कि इसका संपर्क पड़ोसी रवांडा से है। रवांडा हालांकि इससे इंकार करता है।

पेंडांजी ने कहा कि रविवार को हुये इस हमले से पहले ब्विटो गांव के निकट एम 23 और स्थानीय आत्मरक्षा समूहों के बीच गोलीबारी हुयी थी। ब्विटो गांव के पास ही 11 नागरिकों के शव बरामद किये गये हैं ।

ये भी पढ़ें:- दो लड़कियों ने आपस में रचाई शादी, एक हुई प्रेग्नेंट...अब देगी बच्चे को जन्म

संबंधित समाचार