हल्द्वानी: एसीएमओ ने गौलापार में दो क्लीनिक कराए बंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। बिना डिग्री व रजिस्ट्रेशन के चल रहे मेडिकल स्टोरों व क्लीनिकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई जारी है। सोमवार को एसीएमओ डॉ. श्वेता भंडारी ने छापेमारी के दौरान गौलापार में दो क्लीनिक बंद कराया। साथ ही संचालकों का चालान भी काटा।

 एसीएमओ डॉ. श्वेता भंडारी ने बताया कि विभाग को गौलापार क्षेत्र में महेंद्र मेडिकल स्टोर नाम से संचालित क्लीनिक व एक अन्य बिना नाम से चल रहे क्लीनिक की शिकायत मिली थी। जिस पर सोमवार को सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी के आदेश पर छापेमारी की गई। दोनों क्लीनिक बिना डिग्री व रजिस्ट्रेशन के चलते पाये गये।

इस पर क्लीनिकों को बंद करते हुए महेंद्र मेडिकल क्लीनिक संचालक का 5 हजार तथा बिना नाम के चल रहे क्लीनिक संचालक का 10 हजार रुपये का चालान काटा गया। साथ ही संचालकों को तीन दिन के अंदर समस्त दस्तावेज प्रस्तुत करने का नोटिस दिया गया। इसके अलावा करीब शहर के 51 अल्ट्रासाउंट सेंटरों का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल लसपाल, पीसीपीएनडीटी समन्वयक दीपक कांडपाल, जिला सहायक ललित ढौंडियाल मौजूद रहे।

संबंधित समाचार