रामपुर : बीवी के नग्न शरीर पर जलती हुई सिगरेट डालता था शौहर, मिली ऐसी सजा कांप उठा परिवार
रामपुर, अमृत विचार। दहेज में कार और दो लाख रुपये नहीं मिलने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट करके निकाल दिया। जबकि पति ने बीवी के नग्न शरीर पर जलती हुई सिगरेट डाल दी। बाद में अपने परिजनों के सामने तलाक दे दिया।
मिलक थाना के एक गांव निवासी एक महिला का कहना है, प्रेम प्रसंग के चलते आठ अप्रैल 2023 को उसका निकाह बरेली निवासी शादाब से हुआ था। शादी के कुछ दिनों के बाद ही ससुराल वालों ने उससे कार और दो लाख रुपयों की मांग कर दी। मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करते थे।
देवर और ननदोई ने मौका पाकर उसके साथ छेड़खानी कर दी। जब पीड़िता ने पति से कहा तो उसने नग्न अवस्था में महिला के ऊपर जलती हुई सिगरेट डाल दी। इस मामले में पति सहित 10 लोगों पर महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ये भी पढ़ें : फिल्म 'रक्षक-इंडियाज ब्रेव्स' में सेना अधिकारी की भूमिका निभाएंगे Varun Mitra
