बरेली: झाड़फूंक के चक्कर में किसान की गई जान, सांप के काटने पर ले गए ओझा के पास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

बरेली अमृत विचार। खेत पर धान की फसल में पानी देकर लौट रहे किसान को सांप ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर उसे परिजन एक ओझा के पास ले गए। 4 घंटे तक ओझा झाड़-फूंक के जरिए उसे सही करने में लगा रहा, जिस दौरान उसकी जान चली गई। अस्पताल में जब लेकर गए तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बता दें, थाना बहेड़ी के ग्वारी निवासी 48 वर्षीय सुरेश पुत्र चोखेलाल सोमवार को खेत में धान को फसल को पानी देने गया था। रात आठ बजे के समय घर लौटते समय उसे सांप ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले जाकर झाड़-फूंक से उसका इलाज कराने के लिए ओझा  के पास ले गए।

4 घंटे तक ओझा ने झाड़ फूंक कर सुरेश को सही करना चाहा, लेकिन सुरेश की मौत हो चुकी थी। सुरेश में कुछ सांसे चलने की आशंका से परिवार के लोग अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने पीछे दो बच्चे छोड़ गया। 

यह भी पढ़ें- बरेली: आजमगढ़ में हुई घटना को लेकर टीचर्स में रोष, कहा- जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती न करें कार्रवाई

संबंधित समाचार