सुल्तानपुर : अधिवक्ता हत्याकांड में चार गिरफ्तार, कड़ी सुरक्षा में भेजे गए जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुल्तानपुर, अमृत विचार। बहुचर्चित आजाद हत्याकांड में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया। चारों आरोपियों की रिमांड स्वीकृत कर सीजेएम सपना त्रिपाठी ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया।

हत्याकांड के आरोपी सोहराब, सलमान निवासीगण खैराबाद एवं शमीम उर्फ लड्डन व उसकी पत्नी अफारून निशा निवासीगण अलहदादपुर-लोहरामऊ को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। 

विवाद होने के डर से न्यायालय के पीछे के दरवाजे से आरोपियों को सीजेएम के समक्ष पेश किया गया। हालांकि मुख्य आरोपी सिराज अहमद उर्फ पप्पू अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। आजाद अहमद हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपियों का कोर्ट का समय खत्म होने के रिमांड कराया गया। जिला न्यायालय के गेट पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। अधिवक्ताओं के आक्रोश को देखते हुए पुलिस अलर्ट रही।

ये भी पढ़ें -हरदोई : कचहरी से फरार हुए 25 हजार के इनामी को लखनऊ पुलिस ने दबोचा

संबंधित समाचार